Tuesday 24 November 2020

बेहतर और हेल्दी जीवन के लिए कुछ टिप्स

 बेहतर और हेल्दी जीवन के लिए कुछ टिप्स

नमस्कार  दोस्तों

                  जीवन में सबसे मुश्किल काम है खुद को स्वस्थ रखना, सरल, संतुलित बने रहना|लेकिन यह नामुमकिन नहीं है अगर आप इन छोटी छोटी बातों को अपनी दिनचर्या और जीवन का हिस्सा बनाकर अपनी आदतों में सुधार कर लेंगे तो जिंदगी न सिर्फ बेहतर लगेगी बल्कि हेल्थी भी बनेगी. यहाँ हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स देने वाले हैं|जो आपके जीवन को बेहतर बनाती हैं|

                         

1. कोशिश करें की आप और आपकी  सभी चीजें हमेशा व्यवस्थित रहे|बहुत से लोग खुद भी अस्त व्यस्त रहते हैं और अपना घर, ऑफिस का डेस्क भी अस्त व्यस्त रखते हैं. जिससे न सिर्फ वे खुद भी परेशान रहते हैं, बल्कि लोगों पर उनका प्रभाव भी ाचा नहीं पड़ता है|

2.अपनी सोच और अप्रोच हमेशा पॉजिटिव और प्रगतिशील रखें|नेगेटिव सोचनेवालों के साथ ज्यादा बातचीत न करें|

3. रात को जल्दी सोने की आदत डालें और सुबह भी जल्दी उठें|

4.हल्का व्यायाम जरूर करें और हलथय नाश्ता करें|

5.ऑफिस के काम को कभी भी घर पर न लेकर आएं. वहां के तनाव वहीँ छोड़कर आएं अपने परिवार के साथ एन्जॉय करें|

6.रोज अपनी टू डू लिस्ट अपडेट करें यानि दिनभर में आपको जो भी काम करना हो उसकी लिस्ट बनाएं|

7. खाना हमेशा आराम से चबाचबा कर खाएं. यह आपकी सेहत और पाचन शक्ति के लिए अच्छा होगा|

8. अपनी पढ़ने की आदत विकसित करें
यानि रोजाना कोई अच्छी किताब साहित्य जरूर पढ़ें, यह न सिर्फ आपका ज्ञान बढ़ायेगा, बल्कि आपको पॉजिटिव बनाकर रचनात्मकता भी बढ़ाएगा|

9. अखबार जरूर पढ़ें या फिर न्यूज़ देखें, ताकि आपकी जानकारी अपडेट रहे|

10.  बैठते वक़्त ध्यान रखें कि आपके पैर क्रॉस करके न बैठें, इसमें रक्त संचार में रूकावट पैदा होती है जिससे पीठ दर्द, कमर दर्द के अलावा वेरिकोज वेंस और स्पाइडर वेन्स की समस्या भी होती है|

11. बेहतर होगा आप घुटनों की बजाय एंकल से क्रॉस करके बैठें|

12. बहुत ज्यादा हाई हील्स न पहनें 2 इंच से ज्यादा हील्स पहनने से सेहत को नुकसान हो सकता है|

13. लगातार कंप्यूटर पर काम न करें, इससे आखों कन्धों  और गर्दन पर प्रभाव पड़ता है बीच बीच में ब्रेक लें, कुछ सेकंड तक आंखें बंद करें और गर्दन व कंधों को भी घुमाकर रिलेक्स करें|

14.  हमेशा अपने मोबाइल पर ही न बिजी रहे जब परिवार के साथ हों या वाक वगैरह पर जाएँ, तो बेहतर होगा कि मोबाइल स्विच ऑफ कर दें|

15. हाइजीन का ख्याल रखें, ओरल से लेकर पर्सनल हाइजीन न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी के लिए बल्कि अच्छे स्वास्थय के लिए भी बहुत जरुरी है|

16.  खाना खाने से पहले और खाना बनाने से पहले भी साबुन से हाथ जरूर धोएं|

17. खांसते व छींकते वक़्त हाथ या रुमाल जरूर रखें|

18. सोने से पहले ब्रश करना न भूलें|

19.  घर में वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए दिन के समय खिड़कियां  खुली रखें ताकि ताजी हवा और भरपूर रोशनी रहे AC का प्रयोग जरुरत पड़ने पर ही करें और समय समय पर क्लीन भी करवाते रहे|

20. हर बात पर टोकना या दूसरे की गलतियां निकालना बंद करें इससे आपका चिड़चिड़ापन बढ़ेगा और लोग आपको एक नेगेटिव इंसान समझेंगे|

21. छुट्टी के दिन दिनभर आलस में पड़े नही रहना चाहिए और न ही टीवी या कंप्यूटर के साथ चिपके रहे फॅमिली के साथ वक़्त बिताएं कही घूमने जाएं बातचीत करें बच्चों को समय दें|

22. मैसेज करते समय अक्सर लोग गर्दन झुकाकर फ़ोन पर मैसेज पढ़ते या टाइप करते हैं, लेकिन यह तरीका गलत है इससे गर्दन पर जोर पड़ता है और दर्द हो सकता है|

23.  जंक फूड कम खाएं यह न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि इसमें कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्त्व भी होते हैं|

24. वीकेंड्स पर मसाज करवाएं इससे थकन भी मिटेगी और रक्त संचार भी बेहतर होगा|

25. हमेशा चेहरे पर स्माइल रखें|

ऐसी ही और भी हेल्थ टिप्स जानने के लिए हमारी वेबसाइट www.tipsandtricks.blogspot.com को सब्सक्राइब करें और हमें कमेंट करके जरुर बताएं.


I hope AAP SABHI KO HAMARI YEH POST bhot pasand aayi hogi





                  
Previous Post
Next Post

0 comments: